दुनिया के 25 शहर बन रहे धरती पर जहरीली हवा फैलाने के जिम्मेदार, इनमें से 23 चीन के

By: Ankur Tue, 13 July 2021 2:07:44

दुनिया के 25 शहर बन रहे धरती पर जहरीली हवा फैलाने के जिम्मेदार, इनमें से 23 चीन के

जैसे-जैसे दुनिया आगे बढ़ रही हैं इंसान अपने लिए तकनिकी को बढ़ाता जा रहा हैं और इसके लिए अनियंत्रित औद्योगिकीकरण हो रहा हैं जिसका असर वातावरण और जलवायु पर भी बढ़ रहा हैं। इस औद्योगिकीकरण की वजह से धरती पर जहरीली हवा बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में फ्रंटियर और सस्टेनेबल सिटी जर्नल में सोमवार को अध्ययनकर्ताओं ने रिपोर्ट को प्रकाशित किया हैं जिसके अनुसार धरती की फिजा में घुल रही करीब 52 प्रतिशत ग्रीनहाउस गैसों और जहरीली हवाओं के लिए विश्व के 25 शहर जिम्मेदार हैं जिसमें 23 तो सिर्फ चीन से ही हैं। बाकी दो शहर मास्को और टोक्यो हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि अगर अब भी हमने इसे रोकने के लिए कदम नहीं उठाया तो जलवायु परिवर्तन को कोई नहीं रोक सकेगा।

अध्ययन में भारत सहित 53 विकसित और विकासशील देशों के शहर हैं। इसमें यह भी साफ किया गया है कि प्रति व्यक्ति के लिहाज से ग्रीनहाउस उत्सर्जन देखें तो विकासशील के मुकाबले विकसित देशों के शहर कहीं आगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार जहां चीन सबसे अधिक उत्सर्जन जिम्मेदार है वहीं अमेरिका और यूरोपीय संघ और भारत से भी बड़े स्तर पर योगदान हो रहा है।

विशेषज्ञों ने कहा, उत्सर्जन की प्रमुख वजह मेगासिटी भी बन रहे हैं। यहां अनियंत्रित औद्योगिकीकरण रोकना अधिकतर देशों के लिए असंभव हो रहा है। 167 में से केवल 58 देशों ने उत्सर्जन कम करने के लिए तैयार किए हैं। वहीं सिर्फ 30 शहरों को ही कुछ सफलता मिली। चीन जैसे देश अपने शहरों को हर प्रकार की चीजों के उत्पादन का केंद्र बनाना चाहते हैं। वे टनों उत्सर्जन कर रहे हैं इन पर कोई नियंत्रण भी नहीं है।

ये भी पढ़े :

# राज कौशल के निधन के बाद मंदिरा बेदी को संभालती नजर आईं मौनी रॉय, गले लगाते हुए शेयर की फोटो

# इस देश में बेचा जा रहा हैं अनोखा बर्गर जिसकी कीमत हैं लाखों में, वजह कर देगी हैरान

# ब्रिटेन के हेल्थ डिपार्टमेंट की स्टडी में खुलासा - कोरोना के पुराने वैरिएंट के मुकाबले डेल्टा कम घातक

# बढ़ रही हैं अथिया शेट्टी और लोकेश राहुल की नजदीकियां! दोनों ने इंग्लैंड में कॉमन फ्रेंड के साथ शेयर की फोटो

# 85 साल की इस महिला का हाल ही हुआ 39 साल के बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप, कर रही नए BF की तलाश

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com